बॉक्स ऑफिस

Sam Bahadur Box Office Collection Day 14: Animal के आगे डटकर खड़ी है सैम बहादुर, Vicky Kaushal की फिल्म ने दिखाया दम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 15, 2023, 08:29 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 14 Early Trends: सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी ठीक-ठाक कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। विक्की कौशल की फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे नहीं गाड़ पाई है। आइए इस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sam Bahadur Box Office Day 12

Sam Bahadur Box Office Collection Day 12 Early Trends: मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी सैम बहादुर (Sam Bahadur) दुनियाभर में काफी सराहा जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टारर सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है। सैम बहादुर को दर्शकों ने फुल नंबर दे दिए हैं। एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते फिल्म को नुकसान होता दिख रहा है, हालांकि सोशल मीडिया पर विक्की कौशल परफॉर्मेंस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोगों का साफ मानना है कि यह विक्की कौशल के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है।

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सैम बहादुर को फ्लॉप नहीं करार किया जा सकता है, क्योंकि बेशक फिल्म ने अपार कमाई न की हो, फिर भी फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ के पार चला गया है। आइए अब फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Sam Bahadur Box Office: 14वें दिन हुई इतनी कमाई

Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 14वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 63.12 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। सैम बहादुर में विक्की ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी दर्शकों को अपना फैंस बना लिया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई और भी बढ़ सकती है। फिलहाल मेकर्स की नजरें 100 करोड़ क्लब पर टिकी हुई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article