बॉक्स ऑफिस

Salaar Box Office Collection Day 2: दो दिनों में 150 करोड़ी बनने वाली है सालार, दर्शकों पर चढ़ा प्रभास का खुमार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 24, 2023, 08:36 AM IST

Salaar Movie Box office Collection Day 2, Prabhas, Salaar Part 1 Collection Report: सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को रिलीज कर दी गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म के दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। आइए दूसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Salaar Box Office Collection Day 2

Salaar Movie Box office Collection Day 2, Prabhas, Salaar Part 1 Collection Report: सुपरस्टार प्रभास की पैन इंडिया फिल्म सालार (Salaa) बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। रिलीज के साथ ही फिल्म के दमदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी फैंस को हैरान कर दिया है। KGF फेम डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी सालार का इंतजार बीते काफी समय से हो रहा है। बाहुबली 2 के बाद से ही प्रभास की कोई भी फिल्म दर्शकों का दिन जीतने में कामयाब नहीं रही थी। अब काफी सालों पर सालार ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। प्रभास की सालार को दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटीक्स के भी जबरदस्त रिव्यू देखने को मिल रहे हैं।

पहले दिन फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही 93.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद यह साल 2023 को सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आइए अब फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Salaar Box Office: 55 करोड़ का हुआ कलेक्शन

प्रभास की फिल्म सालार ने दूसरे दिन भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। Sacnilk इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सालार ने दूसरे दिन 55 करोड़ रुपये का इंडिया बॉक्स नेट कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म की टोटल कलेक्शन 148 करोड़ के आसपास पहुंचने वाला है। ये सिर्फ इंडिया के ही आंकडे़ हैं। वर्ल्डवाइड भी सालार धमाकेदार कलेक्शन कर रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article