बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection Day 6: 'सैयारा' ने पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा, छठे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 24, 2025, 08:35 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 6: एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की पहली फिल्म सैयारा (Saiyaara) को रिलीज हुए आज 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म सैयारा ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और भारी संख्या में लोग फिल्म सैयारा देखने के लिए पहुंचे रहे हैं। फिल्म सैयारा अब तक कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना चुकी है। अब फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म सैयारा ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म सैयारा का छठे दिन का कलेक्शन।

छठे दिन 150 करोड़ी हुई 'सैयारा'

मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा इन दिनों अपनी कमाई को लेकर खूब चर्चा में है। फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए है, जिसके बाद कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे की फिल्म सैयारा ने छठे दिन यानी बुधवार को 21 करोड़ रुपये कमाए, जो मंगलवार के 25 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 153 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म सैयारा की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ो बदलाव देखने को मिल सकता है।

जल्द पार होगा 200 करोड़ का आंकड़ा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है। फिल्म सैयारा ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कमाई को रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सैयारा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article