Saiyaara Box Office Collection Day 4: अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) स्टार मूवी सैयारा( Saiyaara) की हर जगह चर्चा हो रही है। इस रोमांटिक मूवी ने चार दिन में ऐसा कमाल कर दिया जो बड़ी-बड़ी फिल्में नहीं कर पाती। फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया हो या फिल्मी सितारे हर कोई इस मूवी की तारीफ करता नजर आ रहा है। फिल्म ने अपने पहले दिन की कमाई से सबको हैरान कर दिया। यह वीकेंड पर तो छा ही गई थी, वहीं अब मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने झण्डा गाड़ दिया। मंडे के दिन जहां बेहद कम फिल्में ही अच्छी कमाई कर पाती वहीं सैयारा ने मंडे टेस्ट में धमाल कर दिया।
सैयारा 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने पहले ही दिन 21.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। मंडे को फिल्म ने थिएटर में धमाल कर दिया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 105.75 करोड़ हो गया। फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ पार कर लिए। मोहित सूरी निर्मित इस मूवी ने अपनी ही हिट मूवी आशिकी 2 को पीछे छोड़ दिया।
2025 की इन फिल्मों को पछाड़ा
सैयारा ( Saiyaara) ने 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर, सलमान खान( Salman Khan) की सिकंदर, सितारे जमीन पर( Sitaare Zameen Par) , रेड 2( Raid 2) को पछाड़ दिया। इन फिल्मों को 100 करोड़ करने में 5 से 8 दिन लग गए थे। जबकि सैयारा 4 दिन में ही ये कमाल कर गई। मूवी देखने के बाद फैंस का कहना है कि अहान पांडे( Ahaan Pandey) नेक्स्ट रोमांटिक हीरो बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का क्रेज एकदम हटकर दिखाई दे रहा है।
