बॉक्स ऑफिस

Saiyaara Box Office Collection Day 3: 'सैयारा' की कमाई में आया उछाल, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 21, 2025, 08:36 AM IST

Saiyaara Box Office Collection Day 3: अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की फिल्म सैयारा (Saiyaara) को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म सैयारा की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म सैयारा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Saiyaara Movie

Saiyaara Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की लीड रोल वाली फिल्म सैयारा (Saiyaara) रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर ये साबित कर दिया कि 'सैयारा' बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 'सैयारा' को रिलीज हुए अब तीन दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म 'सैयारा' ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म सैयारा का तीसरे दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा।

'सैयारा' की कमाई में आया उछाल

मोहित सूरी (Mohit Suri) की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म पहले दोनों दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती नजर आईं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म सैयारा की कुल कमाई अब 80 करोड़ रुपये के पार चली गई है। फिल्म ने तीन दिनों में बजट का सारा पैसा निकाल लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सैयारा को बनाने में मेकर्स के 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

जल्द पार होगा 100 करोड़ का आंकड़ा

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर जिस तेजी से कमाई कर रही है, इस देखने पर लग रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी। अहान पांडे की फिल्म सैयारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article