बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar Box office: 'पुष्पा 2' के घमंड को 'धुरंधर' ने किया चकनाचूर, 5वें हफ्ते में रच दिया इतिहास

Dhurandhar beats Pushpa 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' ने आखिरकार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के हिंदी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ ही दिया है। आइए जानते हैं फिल्म की टोटल कमाई।

Image

Pics Credit: Instagram

Dhurandhar beats Pushpa 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री लोकप्रिय एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस दबदबा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 5 दिसंबर के दिन निर्माताओं ने 'धुरंधर' को रिलीज किया था। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 33 सफल दिन हो गए हैं और यह अभी भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने हिंदी बेल्ड पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। आइए देखें फिल्म ने 33 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

'पुष्पा 2' को भी 'धुरंधर' ने दी मात

बुधवार दोपहर को 'धुरंधर' के निर्माणकर्ता जियो स्टूडियोज ने एक पोस्टर जारी कर रणवीर सिंह स्टारर को 'भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म' बताया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, 'धन्यवाद भारत। गणपति बप्पा मोरिया (भगवान गणपति की जय हो)।' बता दें रणवीर सिंह की फिल्म ने 33 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 831 रुपये करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी ओर साल 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ड पर 821 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

'पुष्पा 2' के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' विक्की कौशल की 'छावा', शाहरुख खान की 'जवान', श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2', सनी देओल की 'गदर 2' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड को हिंदी बेल्ड पर तोड़ दिया है। आदित्य धर ने रणवीर सिंह स्टारर का निर्देशन किया है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article