बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म की देशभर में एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही उड़ाया गर्दा

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच रणवीर सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Image

pic credit- Dhurandhar 2 film

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म धुरंधर को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब सभी की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है। विदेशों में फिल्म ने रिलीज से पहले ही गर्दा उड़ा दिया है। इस बीच रणवीर सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

देशभर में शुरू हुई धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की एडवांस बुकिंग शनिवार सुबह पूरे जोर-शोर से शुरू हो गई है। यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर धुरंधर की सीक्वल है, जिसने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकार सीक्वल में वापस लौट रहे हैं, और फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। इससे पहले 18 मार्च के पेड प्रीमियर शोज की बुकिंग कुछ चुनिंदा थिएटर्स में खुली थी, लेकिन शनिवार को देशभर में पूरी तरह बुकिंग शुरू हो गई। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की और लिखा, 'खेल शुरू करते है। धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जो 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।'

धुरंधर ने मचाया था धमाल

फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी और पहले दिन भारत में 28 करोड़ रुपये नेट कमाए थे। 13 मार्च को री-रिलीज के बाद 99वें दिन शुक्रवार को इसने 20 लाख रुपये कमाए। ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के अनुसार, शनिवार दोपहर 2 बजे तक पेड प्रीमियर से धुरंधर 2 ने 27.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आंध्र प्रदेश और नागालैंड जैसे इलाकों में अच्छी ऑक्यूपेंसी है और बुकिंग खुलने से संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म का फायदा यह है कि यह हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article