Raid 2 Box Office Day 30: अजय देवगन की फिल्म रेड-2 इस समय सिनेममारों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 30वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने हो गए है। फिल्म ने लगातार चार हफ़्तों तक सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की और अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। रेड 2 ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री थी।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
पहले सप्ताह 1 में फिल्म की कमाई 9 2.75 करोड़ रुपये हुई। वही दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 3 8.85 करोड़ रुपये हो गई है। 16 दिन फिल्म की कमाई 2.75 करोड़ रुपये। वही 17वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हुआ। वहीं 19वें दिन फिल्म की कमाई 1.65 करोड़ रुपये हुई। 20वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए। 30वें दिन फिल्म की कमाई 0.40 करोड़ रुपये हो गई है।
तीन फिल्मों की हुई टक्कर
नई रिलीज मिशन: इम्पॉसिबल 8, फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स और भूल चूक माफ से कुछ नुकसान होने के बावजूद यह दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। थ्रिलर ड्रामा ने अपने तीसरे हफ़्ते में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और अब यह सिनेमाघरों में 160 करोड़ रुपये के आसपास नेट पर अपनी कमाई करने जा रही है।
