बॉलीवुड

India के नहीं तो किस देश के नागरिक हैं Imran Khan?

इमरान खान को जब से मुंबई पुलिस ने भारत छोड़ने का नोटिस दिया है, तब से ही हर किसी के मन में ये सवाल है कि अगर इमरान खान भारत के नहीं तो फिर किस देश के नागरिक हैं?

Image

India के नहीं तो किस देश के नागरिक हैं Imran Khan?

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस के जरिए 28 अक्तूबर से पहले भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान खान हाल ही में मुंबई में हुए एक प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। जब से ये खबर वायरल हुई है, तब से हर कोई ये सोच रहा है कि आखिरकार मुंबई सरकार ने इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश क्यों दिया है? ऐसे लोगों को बता दें कि इमरान खान भारत के नागरिक नहीं है, जिस कारण उन्हें यूं किसी प्रोटेस्ट में शामिल होने का अधिकार नहीं है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 7 और 29 के तहत कार्रवाई की है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने Jailer 2 में कॉपी किया सलमान के चुलबुल पांडे का स्टाइल? कॉलर पर चश्मा लगाकर लूटी महफिल

आखिरकार किस देश के नागरिक हैं Imran Khan?

अब बड़ा सवाल ये है कि अगर इमरान खान भारत के नागरिक नहीं हैं तो फिर किस देश के नागरिक हैं? बता दें कि इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन में हुआ था। अमेरिका में जन्म लेने के साथ ही वो वहां के नागरिक बन गए थे। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है। इमरान खान यहां रहने और काम करने के लिए ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड को यूज करते हैं। इस कार्ड को पाने के बाद विदेशी व्यक्ति भारत में काम कर सकता है लेकिन उसे यहां की नागरिकता नहीं मिलती है। अगर वो नियमों का उल्लंघन करता है तो वो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। मुंबई पुलिस ने इसी नियम के तहत इमरान खान के खिलाफ कदम उठाया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: यूट्यूबर Sourav Joshi ने पत्नी अवंतिका को कुत्ते के कटोरे से पानी पीने की दी चुनौती, भड़के लोग ने उड़ाईं धज्जियां

Aamir Khan के भांजे हैं Imran Khan

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि इमरान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। आमिर खान ने ही उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया था। सफल फिल्मी शुरुआत के बाद इमरान खान का करियर डूबता चला गया और आज वो इंडस्ट्री में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई पुलिस के नोटिस के बाद देखना होगा कि उनके बॉलीवुड कमबैक का क्या होगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article