बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 18: अजय देवगन की 'रेड 2' का तूफान जारी, वीकेंड में हुई नोटों की बारिश

Raid 2 Box Office Day 18: अजय देवगन और रितेश देशमुख की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' इन दिनों सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली है। आइए जानते है कि फिल्म ने 18वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Image

Raid 2

Raid 2 Box Office Day 18: अजय देवगन और रितेश देशमुख की क्राइम थ्रिलर 'रेड 2' 01 मई को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। 18वें दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई धीमी नहीं हो रही है।

फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री लेने वाली है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'रेड 2' ने 18वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए। 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड के कारण फिल्म की कमाई में उछाल आया है। फिल्म की कुल कमाई 149 करोड़ रुपये हो गई है। हॉलीवुड कॉम्पिटिशन के बावजूद फिल्म अपनी मजबूत पकड़ बनाई रखी है। हाल ही में दो हॉलीवुड फ़िल्में फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स और मिशन: इम्पॉसिबल 8 रिलीज हुई है, लेकिन ‘रेड 2’ अपनी जगह पर बनी हुई है। अगले हफ्ते ‘भूल चूक माफ भी सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। बता दें ये फिल्म 23 मई, 2025 को रिलीज होगी।

पहले पार्ट की तरह ही इस फिल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर की भूमिका अदा की है। फिल्म में रितेश ने नेगेटिव रोल अदा किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अजय देवगन की 'रेड 2' जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है, लेकिन एक्टर अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। ये चारों फिल्में अजय देवगन की ही हैं। कमाई के मामले में 'रेड 2' कभी भी 'सिंघम अगेन', 'दृश्यम 2', 'तान्हाजी' और 'गोलमाल अगेन' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।

कितना रहा फिल्म का ऑक्यूपेंसी लेवल

'रेड 2' के 18वें दिन के ऑक्यूपेंसी लेवल भी काफी शानदार रहा। फिल्म ने रविवार, 18 मई 2025 को हिंदी शो में 34.90% ऑक्यूपेंसी हासिल की। सुबह के शो में 14.13% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, दोपहर के शो में 40.54% और शाम के शो में 50.47% की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article