Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) ने 1 मई के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने के बाद से ही 'रेड 2' ने निर्माताओं का दिल जीत लिया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' ने सफल 1 महिना पूरा कर लिया है। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि 'रेड 2' की कमाई 200 करोड़ रुपये के आसपास ही रहेगी। 'रेड 2' ने शनिवार के दिन भी करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है। आइए देखें 31 दिनों में अजय देवगन की 'रेड 2' ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
यहां देखिए 'रेड 2' का टोटल कलेक्शन
राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'रेड 2' ने शनिवार के दिन भी करोड़ों रुपये में कमाई की है। चौथे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार के दिन इस मूवी ने 60 लाख रुपये कमाए थे जबकि 31वें दिन 'रेड 2' 1.15 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। इस मूवी का टोटल कारोबार 166.85 करोड़ रुपये रहा है।
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के साथ संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' रिलीज हुई थी। फिल्म में मौनी रॉय और सनी सिंह भी मौजूद थे लेकिन बॉक्स ऑफिस यह बुरी तरह फ्लॉप रही। लोगों ने 'द भूतनी' की जगह अजय देवगन स्टारर को ज्यादा पसंद किया। अजय देवगन के साथ फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर अहम भूमिका में हैं।
