बॉक्स ऑफिस

Raid 2 Box Office Day 12: वीक डेज में स्ट्रगल कर रही है अजय देवगन की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'रेड 2' (Raid 2) की कमाई वीक डेज आते ही गिरने लगती है। ऐसा ही इस मंडे के दिन भी देखने को मिला। दिलचस्प बात यह है कि 12 दिनों के बाद भी ये मूवी करोड़ों में कमाई कर रही है।

Image

Raid 2 Box Office Collection Day 12

Raid 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म 'रेड 2' ने सिनेमाघरों में अपने सफल 12 दिन पूरे कर लिए हैं। यह मूवी 1 मई के दिन रिलीज हुई थी। तब से अब तक अजय देवगन की 'रेड 2' (Raid 2) धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर अच्छी कमाई करने में लगी है। हैरानी की बात यह है कि वीकेंड में 'रेड 2' के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलता है तो वहीं वीक डेज में इसकी कमाई में गिरावट आ जाती है। ऐसा ही हाल सोमवार के दिन भी देखने को मिला है। तो चलिए देखते हैं अजय देवगन की 'रेड 2' ने 12 दिनों में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

सोमवार के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर 'रेड 2' ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस करोड़ों रुपये में कमाई की है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने सोमवार को 3.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 19 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद भी ऑडियंस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। 'रेड 2' ने अब तक 124.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेड 2' की कमाई को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही पार कर लेगी। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के तहत हुआ है। यह मूवी साल 2018 में आई 'रेड' का सीक्वल है। अब देखना यह है कि फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article