Pushpa 2 The Rule box office collection: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 32 दिन पूरे हो गए हैं। 32 दिनों के बाद भी अल्लू अर्जुन स्टारर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। एक तरफ अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी वरुण धवन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' का बुरा हाल देखने को मिली है। अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' की कमाई की आंधी में 'बेबी जॉन' खो गई है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 800 करोड़ रुपये के आसपास कमाई करने में सफल रही है।
32 दिनों बाद भी 'पुष्पा 2' ने की धांसू कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 785.7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। भारत के अंदर सभी भाषाओं में यह मूवी 1202.2 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बात करें तो 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये छापे हैं। यह मूवी अभी भी अच्छी-खासी कमाई रही है।
लाल चंदन की तस्करी पर बनी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रीलीला ने आइटम नंबर भी किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है। 'पुष्पा 2' की सफलता के साथ अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है।
