Pushpa 2 flopped in Kerala: साउथ फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह के आंकड़े दर्ज करा रही है, उन्हें देखते हुए ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता है कि ये फ्लॉप हो सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो दुनियाभर में और देश के अलग-अलग हिस्सों में शानदार कमाई कर रही पुष्पा 2 केरला में पानी मांगती दिखाई दे रही है। पुष्पा 2 ने पूरे देश की तरह केरला में भी बम्पर ओपनिंग ली थी लेकिन उसके बाद से लगातार इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। पुष्पा 2 की कमाई में आ रही गिरावट को देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये देसी मसाला एंटरटेनर ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स के रुपये तक रिकवर नहीं करवा पाएगी।

Allu Arjun in Pushpa 2
केरला में लगातार गिरावट दर्ज करा रही है अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2
अगर ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने पहले दिन केरला में 6.35 करोड़ की कमाई की थी। पुष्पा 2 पहले दिन केरला में बाहुबली 2 की कमाई को भी पीछे कर दिया था और बिगेस्ट केरला ओपनर का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद से ही पुष्पा 2 की कमाई गिरती जा रही है। फिल्म के आंकड़ों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि ये 40 करोड़ से ऊपर जा पाएगी। अगर पुष्पा 2 केरला में 60 करोड़ का कारोबार नहीं कर पाती है तो ये एक फ्लॉप मूवी मानी जाएगी क्योंकि 60 करोड़ रुपये से कम कमाने पर पुष्पा 2 के ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स भारी नुकसान झेलेंगे। उन्होंने जितने रुपये में पुष्पा 2 खरीदी है, वो भी रिकवर नहीं हो पाएंगे।
अगर फिल्म पुष्पा 2 की कमाई की बात करें तो इसके हिन्दी वर्जन ने इतिहास रच दिया है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमाकर सारी सुपरहिट हिन्दी फिल्मों को पछाड़ दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही ये एनिमल-जवान की कुल कमाई पार करके बिगेस्ट हिन्दी ग्रोसर का खिताब अपने नाम करेगी।
