बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 ने 32वें दिन तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, दंगल को कुचलने की है तैयारी

Pushpa 2 Box Office Day 32: साउथ सुपरस्टार पुष्पा 2 ने सिनेमाघरों में 32 दिनों का सफल सफर पूरा कर लिया है। पुष्पा 2 ने 32 दिनों में वर्ल्डवाइड 1831 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही इसने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है। पुष्पा 2 जिस तरह से कमाई करती जा रही है, उससे साफ है कि ये फिल्म जल्द ही दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी पार कर जाएगी।

Image

Pushpa 2 Box Office Day 32

Pushpa 2 beats Bahubali 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉड़ तोड़ने का ऐसा सिलसिला शुरू किया था कि ट्रेड पंडित भी हिल गए थे। पुष्पा 2 को सिनेमाघरों में 32 दिन हो चुके हैं और इसने 32वें दिन भी रिकॉर्ड तोड़ने का कमाल चालू रखा है। ट्रेड से आ रही खबरों की मानें तो पुष्पा 2 ने 32वें दिन शानदार कमाई करते हुए खाते में 1831 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। इसी के साथ पुष्पा 2 की कमाई एसएस राजामौली की बाहुबली 2 से आगे निकल गई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1810 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

जल्द ही दंगल के आगे निकल जाएगी पुष्पा 2

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो पुष्पा 2 जिस तरह से कमाई कर रही है, आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड भी इससे दूर नहीं है। आमिर खान की दंगल ने सिनेमाघरों में कोहराम मचाया था और वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की थी। दंगल ने पूरी दुनिया में 2070 करोड़ रुपये कमाए थे। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि पुष्पा 2 जल्द ही 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और आमिर खान की दंगल को धूल चटा देगी।

दर्शकों के सामने कुछ समय बाद आएगी पुष्पा 3

फिल्म पुष्पा 2 के मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि वो कुछ सालों के बाद पुष्पा 3 भी पेश करेंगे। पुष्पा की कहानी पुष्पा 3 के साथ आगे बढ़ेगी, जिसमें उसके सामने नए दुश्मन होंगे। पुष्पा 2 के मेकर्स ने जहां कहानी का अंत किया है, दर्शक तीसरे भाग का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। पुष्पा 3 को लेकर अभी से भविष्यवाणियां होने लगी हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article