Pushpa 2 Box Office Day 2 Prediction: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 के साथ सिनेमाघरों में सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आए हैं। पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के बीच जो बज बना हुआ था, उसके बाद हर किसी को इससे शानदार कमाई की उम्मीद थी। फिल्म पुष्पा 2 ने पहले दिन दुनियाभर में 279 करोड़ रुपये की कमाई की थी और बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया था। अगर पुष्पा 2 की दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो वो भी धरती हिलाने वाली रहेगी। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, दूसरे दिन भी पुष्पा 2 का ऑक्यूपेंसी शानदार रहा है, जिस कारण यह दूसरे दिन अपने खाते में 120 करोड़ से ऊपर जोड़ लेगी।
पुष्पा 2 को दुनियाभर में मिल रहा है शानदार रिस्पांस
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को दुनियाभर में शानदार रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छायी पुष्पा 2 दूसरे दिन अगर 120-130 करोड़ रुपये की कमाई करती है तो इसकी कुल कमाई 400 करोड़ रुपये के पार निकल जाएगी। ट्रेड एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि दोपहर तक पुष्पा 2 ने अपने खाते में 52 करोड़ रुपये जोड़ लिए थे। शाम के शोज में पुष्पा 2 जबरदस्त उछाल दर्ज कराएगी और दूसरे दिन अपने खाते में 120 करोड़ से ज्यादा जोड़कर दो दिनों में 400 करोड़ रुपये पार कर जाएगी।

Pushpa 2
फिल्म पुष्पा 3 का हो चुका है ऐलान
पुष्पा 2 को देख चुके दर्शकों को पता है कि मेकर्स ने फिल्म के अंत में पुष्पा 3 का ऐलान कर दिया है। पुष्पा 3 के साथ अल्लू अर्जुन फिर से दर्शकों के सामने आएंगे और बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पुष्पा 3 का निर्माण 6 सालों के बाद शुरू होगा क्योंकि अल्लू अर्जुन उससे पहले कुछ और प्रोजेक्ट्स पूरे करेंगे।
