Allu Arjun's Pushpa 2 Box office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (
600 करोड़ी होने से रह गई 'पुष्पा 2'
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार सुकुमार के डायरेक्टर बनकर तैयार हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने सोमवार के दिन भी कई रिकार्ड्स तोड़ते हुए लगभग 64.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 5 दिनों में यह फिल्म 600 करोड़ होने से बाल-बाल बच गई है। सोमवार की कमाई देखने के बाद अब 'पुष्पा 2' का टोटल कलेक्शन 593.1 करोड़ रुपये रहा है। 'पुष्पा 2' भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसनें 5 दिनों में इतना बड़ा आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार किया है।
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह मूवी हर गुजरते दिन के नए-नए रिकार्ड्स कायम कर रही है। पहले पार्ट की सफलता को देखने के बाद हरकोई 'पुष्पा 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब था। इस मूवी में अल्लू अर्जुन को फहाद फासिल ने कड़ी टक्कर दी है। रश्मिका मंदाना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में सफल रही है।
