बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Collection Day 17: बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने ही वाली है Allu Arjun की पुष्पा 2, देखें अभी तक की कमाई

Pushpa 2 Box Office Collection Day 17: पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो बन ही गई है इसके अलावा इसने कई बड़ी फिल्मों जैसे स्त्री 2, जवान और पठान के बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए बताते हैं फिल्म ने 17वें दिन कितनी कमाई की।

Image

Pushpa 2 Box Office Collection Day 17

Pushpa 2 Box Office Collection Day 17: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) स्टार फिल्म पुष्पा 2 ( Pushpa 2 DaY 17) 17वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। फैंस के लिए अल्लू अर्जुन की ये फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है और इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी देखने को मिल रहा है। पुष्पा 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तो बन ही गई है इसके अलावा इसने कई बड़ी फिल्मों जैसे स्त्री 2, जवान और पठान के बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए बताते हैं फिल्म ने 17वें दिन कितनी कमाई की।

Pushpa 2 Day 17 Collection

पुष्पा 2 ने कमाई के मामले में पहले ही दिन छलांग लगा दी थी। साउथ से लेकर नॉर्थ बेल्ट तक पुष्पा 2 धांसू कमाई कर रही है। बता दें कि 17वें दिन पुष्पा 2 ने 25 करोड़ का कारोबार किया है। जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 1029.9 करोड़ हो गया है। पुष्पा 2 की अगर यही रफ्तार रही तो वह प्रभास की बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को कल ही तोड़ देगी।

बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को तोड़ेगी पुष्पा 2

बाहुबली 2( Bahubali 2) को हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जिसने सात साल पहले 1040 करोड़ का कलेक्शन किया था। पुष्पा 2 की बढ़ती रफ्तार को देखकर लग रहा है कि यह कल कि बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article