बॉक्स ऑफिस

Pushpa 2 Box Office Day 22: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने तीसरे हफ्ते में कमाए 100 करोड़ रुपये, देखें कलेक्शन

Pushpa 2 Box Office: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सफल फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ने 22वें दिन ठीक-ठाक कारोबार करते हुए 9 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं। बुधवार के मुकाबले गुरुवार के दिन पुष्पा 2 की कमाई में 35% की गिरावट आई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो पुष्पा 2 आने वाले वीकेंड में फिर से उछाल दर्ज कराएगी और अच्छी कमाई करेगी।

Image

Pushpa 2 Box Office Collection Day 22

Pushpa 2 Box Office Collection Day 22: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की ताजा रिलीज मूवी पुष्पा 2 ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। हिन्दी भाषी फिल्म न होने के बावजूद भी फिल्म पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर पिछले 22 दिनों से धमाल मचा रही है। अगर फिल्म के आंकड़ों की बात की जाए तो इसने अपने तीसरे हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जहां हिन्दी फिल्म 100 करोड़ का लाइफटाइम बिजनेस करने के लिए तरस रही हैं, वहीं पुष्पा 2 हिन्दी ने तीसरे हफ्ते में 100 करोड़ का कारोबार करके अपने खाते में अब तक कुल मिलाकर 740 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि पुष्पा 2 हिन्दी ने अपने 22वें दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 22वें दिन ये आंकड़ा तब दर्ज कराया है जब सिनेमाघरों में वरुण धवन की बेबी जॉन और उत्कर्ष शर्मा की वनवास नई-नई रिलीज हुई हैं। ये दोनों फिल्में पुष्पा 2 के सामने पानी भरती दिख रही हैं।

अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग और बड़े-बड़े एक्शन सीन्स का मिला पुष्पा 3 को फायदा

पुष्पा की रिलीज के बाद से ही दर्शक पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे थे। पुष्पा 2 को बनाने में मेकर्स ने अच्छा खासा वक्त लिया और जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई दर्शकों ने इसे दिल खोलकर प्यार दिया। दर्शकों के प्यार का ही नतीजा है कि पुष्पा 2 सिनेमाघरों में तीन हफ्तों का सफर पूरा कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 चौथे वीकेंड में भी शानदार आंकड़े दर्ज कराएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article