बॉक्स ऑफिस

Peddi Box Office Collection: 200 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'पेड्डी', खस्ता है बॉलीवुड की फिल्मों का हाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2026, 07:32 AM IST

Peddi Box Office Collection Day 9: एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

फिल्म पेड्डी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Image Source: IMDb)

Peddi Box Office Collection Day 9: साउथ के सुपरस्टर राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म पेड्डी ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म पेड्डी एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है, जिसे तोड़ पाना अब किसी सपने से कम नहीं है। राम चरण की फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए अब 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म पेड्डी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

9वें दिन 'पेड्डी' ने किया इतना कलेक्शन

राम चरण की फिल्म पेड्डी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म पेड्डी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 198.70 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 286.38 करोड़ रुपये कमा चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म पेड्डी की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है।

बॉलीवुड फिल्मों हो रही है टक्कर

फिल्म पेड्डी की टक्कर बॉलीवुड की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के टक्कर हो रही है। कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म गवर्नर की पहले दिन की कमाई 90 लाख रुपये रही है। फिल्म मैं वापस आऊंगा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये ही कमा पाई। इसके अलावा बॉबी देओल की फिल्म बंदर और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है भी बॉक्स ऑफिस पर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article