Peddi Box office collection Day 10: साउथ के जाने-माने स्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी हाल ही रिलीज हुई फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म पेड्डी की कमाई को लेकर एक के बाद एक आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म पेड्डी ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म 200 करोड़ी होने की तरफ बढ़ रही है। राम चरण की फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए अब 10 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म पेड्डी की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं राम चरण की फिल्म पेड्डी ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Peddi Box office Day 6: पेड्डी ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा, गदगद हुए मेकर्स
'पेड्डी' ने मचाया धमाल
राम चरण की फिल्म पेड्डी एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में है। फिल्म पेड्डी को रिलीज हुए 10 दिन गए हैं। फिल्म पेड्डी ने 10वें दिन भी धमाल मचा दिया है। Sacnilk की खबर के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में 9वें दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला रहा है। फिल्म ने 9वें दिन 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म पेड्डी की कुल कमाई 206.80 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म पेड्डी ने 296.53 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म पेड्डी की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Peddi Box Office Collection: 200 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'पेड्डी', खस्ता है बॉलीवुड की फिल्मों का हाल
फ्लॉप हुई बॉलीवुड की फिल्में
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने दूसरे दिन महज 1.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। तो वहीं फिल्म मैं वापस आऊंगा ने दूसरे दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके अलावा मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म गवर्नर ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
