बॉक्स ऑफिस

OG Box Office Day 4: 200 करोड़ी होने से कुछ कदम दूर है पवन कल्याण की फिल्म, कमा डाले इतने करोड़

OG Box Office Day 4: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही धमाल मचाया हुआ है। यह मूवी अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही रही।

Image

Image Credit: IMDb

OG box office collection day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की गैंगस्टर ड्रामा बेस्ड मूवी 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) 25 सितंबर के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दिए हुए 4 दिन पूरे गए हैं और दुनिया भर में यह कमाई के मामले में कमाल ही कर रही है। इस मूवी को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली थी। 4 दिनों के अंदर पवन कल्याण की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि 'दे कॉल हिम ओजी' ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'दे कॉल हिम ओजी' ने रविवार के दिन डबल डिजिट में की कमाई

सुजीत के निर्देशन में बनकर तैयार हुई पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस मूवी ने रविवार के दिन भारत में 16.38 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी 4 दिनों के अंदर 138.08 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म ने पहले दिन इंडियन में 21 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह आंकड़ा 63.75 करोड़ रुपये था।

पवन कल्याण के साथ फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं। इस मूवी में पवन कल्याण और इमरान हाशमी की ऑनस्क्रीन भिड़ंत लोगों को खूब पसंद आ रही है। इमरान हाशमी ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'ओजी' से ही इमरान हाशमी ने अपना तेलुगु डेब्यू भी कर लिया है। पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा फिल्म 'ओजी' में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, श्रिया रेड्डी और हरीश उथमन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी हर खबर की जानकारी के लिए पढ़ते रहिए टाइम्स नाउ नवभारत।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article