जिसके बाद अभ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi) के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ रहे हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब जल्द ही 20 करोड़ के पार होने वाला है। आइए फिल्म के कलेक्शन रिपोर्ट्स पर एक नजर डालते हैं।
पाचंवे दिन Mr. & Mrs. Mahi ने की इतनी कमाई
जाह्नवी और राजकुमार की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन 2 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद फिल्म की कमाई भी 20 करोड़ के पार चली गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हो सकती है।
