Mr and Mrs Mahi Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छी-खासी कमाई करने में लगी हुई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
सोमवार के दिन राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई थी। फिल्म ने चौथे दिन केवल 2.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। हालांकि मंगलवार के आंकड़ों में ज्यादा ड्राप देखने को नहीं मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अभिनीत 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फर्स्ट वीकेंड पर 17.12 करोड़ रुपये की कमाई की।
शरण शर्मा के निर्देशन में बनी राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr And Mrs Mahi) को ऑडियंस को ओर अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म की लगातार लोगों ने तारीफ की है। आने वाले दिनों में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ही लेगी। इस फिल्म के साथ यानी 31 मई के दिन दिव्या खोसला और अनिल कपूर की फिल्म 'सवी ए ब्लडी हाउसवाइफ' (Savi A Bloody Housewife Movie) भी रिलीज हुई थी।
