Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai VS Main Vaapas Aaunga: आसमान से गिरे और खजूर में अटके किसे कहते हैं ये कोई वरुण धवन से पूछे क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को सोलो रिलीज ही नसीब नहीं हो पा रही है, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने है जवानी तो इश्क होना है की नई रिलीज डेट शेयर की थी क्योंकि उनकी ओरिजनल रिलीज डेट पर यश अपनी एक्शन एंटरटेनर टॉक्सिक ला रहे हैं। इसके बाद लोगों को लगा था कि वरुण की रोमांटिक कॉमेडी सोलो रिलीज हो पाएगी लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि 12 जून के दिन ही दिलजीत दोसांझ अपनी रोमांटिक मूवी मैं वापस आऊंगा लेकर आ रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Jaat 2 के लिए सनी देओल ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, इस बार कमाई होगी 1000 करोड़ा पार!!)
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा का टीजर रिलीज किया है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शान, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम रोल में दिख रहे हैं। ये कहानी भारत-पाक के बीच हुए बंटवारे से शुरू होगी और आज के दौर तक आएगी और दर्शकों के सामने खूबसूरत सी लव स्टोरी पेश करेगी। फिल्म के टीजर से ये साफ है कि इम्तियाज अली एक बार फिर से सदियों तक याद रहने वाली प्रेम कहानी ला रहे हैं, जो 12 जून के दिन वरुण की मुश्किलें बढ़ाएगी। (इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की Raajneeti 2 पर प्रकाश झा ने लगाई मुहर, कैटरीना कैफ भी आएंगी नजर!!)
वरुण धवन की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर रही हैं। ऐसे में उन्हें एक सोलो हिट की तलाश है। है जवानी तो इश्क होना है को उनके पापा डेविड धवन ने बनाया है, जो जाने-माने कॉमेडी डायरेक्टर हैं। माना जा रहा था कि ये फिल्म वरुण की बॉक्स ऑफिस पर वापसी कराएगी लेकिन मैं वापस आऊंगा के साथ होने वाले क्लैश को देखते हुए ये थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि अब दर्शक दोनों फिल्मों के बीच में बटेंगे और इन दोनों से बस एक हफ्ते पहले यश की टॉक्सिक रिलीज होगी, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है।
वरुण धवन कुछ दिनों पहले बॉर्डर 2 जैसी शानदार फिल्म लेकर आए थे, जिसमें सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान पांडे जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और वरुण धवन की तारीफ भी काफी हुई थी लेकिन बॉर्डर 2 की सफलता का क्रेडिट सनी पाजी के खाते में चला गया था। देखना दिलचस्प रहेगा कि है जवानी तो इश्क होना है दर्शकों को कितना एंटरटेन करेगी?
