बॉलीवुड

Jaat 2 के लिए सनी देओल ने इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, इस बार कमाई होगी 1000 करोड़ा पार!!

Jaat 2 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बीच सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने इस डायरेक्टर के साथ हाथ मिला लिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit-jaat film

Jaat 2 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब कमाई की। अब सनी देओल जल्द ही फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल फिल्म रामायण में भी अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इस बीच सनी देओल की मूवी जाट 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म जाट 2 के लिए सनी देओल ने नए डायरेक्टर के साथ हाथ मिला लिया है।

सनी देओल ने इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ

सनी देओल इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, कुछ थिएटर्स में रिलीज होंगी और कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर। 'जाट' फिल्म में गोपीचंद मालिनेनी के साथ काम करने के बाद अब सनी देओल तेलुगु फिल्ममेकर बोयापति श्रीनु के साथ 'जाट 2' में हाथ मिलाने जा रहे हैं। Gulte की रिपोर्ट के अनुसार, 'जाट' के प्रोडक्शन हाउस ने पहले गोपीचंद मालिनेनी को ही सीक्वल के लिए सोचा था, लेकिन वे अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण मेकर्स ने पहले श्रीराम अदित्य से बात की। अब बोयापति श्रीनू को 'जाट 2' डायरेक्ट करने पर विचार किया जा रहा है। अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा तेज है।

jaat 2 movie update.

jaat 2 movie update.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल की अगली फिल्म 'लाहौर 1947' है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं और यह अगस्त 2026 में थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके अलावा सनी ओटीटी प्रोजेक्ट्स 'इक्का' और 'गबरू' में भी नजर आएंगे। सनी देओल नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के अवतार में दिखेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article