Main Vaapas Aaunga Box Office Day 17: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में पहुंची थी। शुरुआती में 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई देखकर ऐसा अलग रहा था कि यह कुछ दिनों में ही सिमट जाएगी। मगर दूसरे हफ्ते में इस मूवी की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद यह रोमांटिक ड्रामा अच्छा बिजनेस कर रही है। तो चलिए देखते हैं 12 से जून से लेकर अब तक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने थिएटर में बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ देखी 'Welcome To The Jungle', वीडियो हुआ वायरल)
दुनिया भर में 70 करोड़ रुपये के पार पहुंचा 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk ने अब जो दिलजीत दोसांझ और शरवरी की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर आंकड़े साझा किए है उसके मुताबिक इसने भारत में 17वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की। इससे भारत में इसका कुल कलेक्शन 55.23 करोड़ रुपये हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ यह मूवी विदेशी बाज़ारों से भी 0.75 करोड़ कमाने में सफल रही है। ग्लोबल मार्किट से हुई कमाई के बाद यह आंकड़ा 15.65 करोड़ हो गया है। अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 70.88 करोड़ हो गया है। इसका घरेलू नेट कलेक्शन अभी 46.30 करोड़ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...')

Main Vaapas Aaunga
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'मैं वापस आऊंगा'
दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ की कमाई की थी। हर गुजरते दिन के साथ इस मूवी की कमाई में सुधार होता चला गया। 'मैं वापस आऊंगा' में शरवरी ने जिया का किरदार निभाया है जबकि वेदांग रैना कीनू के रोल में नजर आ रहे हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद मेकर्स इस रोमांटिक ड्रामा को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।
