बॉक्स ऑफिस

Maa Box Office Collection Day 8: आठ दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई काजोल की फिल्म मां, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Maa Box Office Collection Day 8: काजोल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिएक्श मिल रहा है। इस फिल्म की कहानी को फैंस पसंद भी कर रहे है, लेकिन ये फिल्म धीरे-धीरे कमाई कर रही है। मां की बॉक्स ऑफिस पर सितारे जमीन पर और कन्नप्पा, मेट्रो इन दिनों से टक्कर हो रही है।

Image

Maa Box Office Collection

Maa Box Office Collection Day 8: काजोल की पौराणिक हॉरर ड्रामा मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अपने पहले आठ दिनों में फिल्म ने 27 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते है कि आठवें दिन फिल्म की कितनी कमाई हुई है।

विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की सीतारे जमीन पर और पौराणिक एक्शन फिल्म कन्नप्पा के साथ-साथ सारा अली खान की फिल्म मेट्रो इन दिनों से टक्कर हो रही है, लेकिन फिर भी ये फिल्म मजबूती से खड़ी हुई है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनसुार मां ने अपने आठवें दिन 1 करोड़ रुपये कमाए।वही फिल्म ने सातवें दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इससे इसकी कुल घरेलू कमाई लगभग 27.50 करोड़ रुपये हो गई है।

मां काजोल के लिए रही बेस्ट सोलो फिल्म

पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये और रविवार को 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये और मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म जल्द ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मां काजोल की तीन दशक से ज्यादा के करियर की सबसे सफल सोलो फिल्म है। फिल्म मां ने काजोल की बाकि सोलो फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें मां ने काजोल की पिछली फिल्म हेलिकॉप्टर एला (4.13 करोड़ रुपये) और सलाम वेंकी ( 1.25 करोड़ रुपये) से अधिक कमाई की है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article