बॉक्स ऑफिस

Kuberaa Box Office Collection Day 3: 'कुबेर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'सितारे जमीन पर' के आगे फिर भी देखी बेहाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 23, 2025, 12:27 PM IST

Kuberaa Box Office Collection Day 3: साउथ स्टार धनुष (Dhanush) और नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) की फिल्म कुबेर (Kuberaa) ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म कुबेर ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस को खुश कर दिया है।

Image

Kuberaa Box Office Collection Day 3

Kuberaa Box Office Collection Day 3: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) और नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni) की नई फिल्म कुबेर (Kuberaa) रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ने पहले दिन से ही फिल्म ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म कुबेर को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़ें सामने आ रहे हैं। फिल्म कुबेर ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं धनुष की फिल्म कुबेर ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

कुबेर ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

धनुष और नागार्जुन की लीड रोल वाली फिल्म कुबेरा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के तीसरे दिन फिल्म वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है लेकिन आमिर खान (Aamir Khan) की सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) से अब भी पीछे है। Sacnilk के मुताबिक कुबेरा ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये और तीसरे दिन यानी रविवार को 17.25 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म ने अब तक 48.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में 18.36 करोड़ रुपये जोड़कर वर्ल्डवाइड कलेक्शन 55 करोड़ रुपये हो गया है।

सितारे जमीन पर ने किया इतना कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है और धनुष की कुबेर को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म सितारे जमीन ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 58.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। धनुष और नागार्जुन की लीड रोल वाली फिल्म कुबेरा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article