बॉक्स ऑफिस

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: कपिल की फिल्म की कमाई में हुआ सुधार, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 14, 2025, 10:11 AM IST

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

Image

Image Source: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) रिलीज होने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। कपिल शर्मा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग काफी कमजोर रही थी। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 से काफी उम्मीदें की जा रही थी लेकिन सब फेल होती नजर आ रही हैं। अब कपिल शर्मा की इस फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन ये मूवी दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। तो चलिए जानते हैं कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। कपिल शर्मा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 4.35 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले सुधार तो आया है, लेकिन कोई ये मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

इतने करोड़ में बनी ये है फिल्म

कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के लिए मेकर्स ने 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी (Anukalp Goswami) के निर्देशन में बनी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में कपिल शर्मा के साथ आयशा खान (Ayesha Khan), त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury), पारुल गुलाटी (Parul Gulati), वारिना हुसैन (Warina Hussain) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) ने अहम रोल निभाया है। कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article