बॉक्स ऑफिस

‘Kesari Chapter 2’ Box Office Collection: 20 करोड़ से बस चंद कदम दूर केसरी चैप्टर 2, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Kesari Chapter 2: ब्रिटिश सरकार के खिलाफ जलियांवाला बाग हत्याकांड मामले में केस लड़ने वाले सी शंकरन नायर पर आधारित फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने दूसरे दिन कमाल की कमाई की है। आइए जानते हैं कि पहले शानिवार को फिल्म का कितना कलेक्शन हुआ।

Image

Kesari Chapter 2

Kesari Chapter 2’ Box Office Collection: अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस पीरियड ड्रामा ने पहले शनिवार को भी अच्छी पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले शानिवार को कितने करोड़ की कमाई की।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ ने शुक्रवार को 7.75 करोड़ रुपए कमाए, जो कि इसका पहला दिन था। फिल्म ने पहले शनिवार को यानी दूसरे दिन ज्यादा कमाई की। कमाई में थोड़ी वृद्धि देखी गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपए हो गया है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

19 अप्रैल को ‘केसरी चैप्टर 2’ में कुल 25.78% हिंदी ऑक्यूपेंसी देखी गई। सुबह के शो में 11.68% ऑक्यूपेंसी के साथ अच्छी संख्या में दर्शक आए, जो दोपहर में बढ़कर 22.91% हो गए। शाम और रात के शो में 26.83% और 41.71% ऑक्यूपेंसी के साथ बेहतर आंकड़े देखे गए।

अनन्या पांडे किस रोल में नजर आ रही हैं

‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो एक निडर वकील हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए न्याय की तलाश में ब्रिटिश राज को चुनौती दी थी। आर. माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की भूमिका निभाते हुए नज़र आ रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article