‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 26: 'स्काई फाॅर्स' के बाद 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) अक्षय कुमार की दूसरी मूवी है, जो बॉक्स ऑफिस अभी भी स्ट्रगल कर रही है। हर गुजरते दिन की कमाई देखने के बाद निर्माताओं की चिंता बढ़ती जा रही है। 'केसरी' की धांसू सफलता के बाद सभी सोच रहे थे कि 'केसरी चैप्टर 2' भी लोगों को खूब पसंद आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए देखें इस मूवी ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।
100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी 'केसरी चैप्टर 2'
ट्रैक वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने 26वें दिन 60 लाख रुपये कमाए हैं। 18 अप्रैल के दिन रिलीज हुई यह फिल्म अब तक केवल 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म की गिरती कमाई को देखने के बाद यह उम्मीद करना बेकार है कि 'केसरी चैप्टर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये कमा पाएगी।
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' अगर बजट क्रॉस नहीं कर पाती है तो मेकर्स को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। अक्षय कुमार ने जस्टिस सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जिन्होंने ब्रिटिश सरकार को अदालत में घसीटा था। ऑडियंस को यह कोर्ट रूम ड्रामा पसंद तो आई है लेकिन कमाई के मामले यह निर्माताओं की खुश करने में नाकाम रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आने वाले दिनों में फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा जाएगा।
