बॉक्स ऑफिस

‘Kesari Chapter 2’ Box Office: 100 करोड़ी होने से पहले ही दम तोड़ देगी अक्षय कुमार की फिल्म, कमाई हुई इतने करोड़

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 19: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कोर्ट रूम ड्रामा बेस्ड फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू नहीं पाई है। फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने से पहले ही बड़े परदे से उतर जाएगी।

Image

‘Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 19

Kesari Chapter 2’ Box Office collection day 19: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। शुरुआती हफ्ते में यह फिल्म 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही थी। ऑडियंस ने फिल्म को देखने के बाद 'केसरी चैप्टर 2' को अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों में एक बनाया था। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं की अब तक ना सुनी गई कहानी पर आधारित अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2) की कमाई करोड़ों से लाखों में रह गई है। आइए देखें यह मूवी 19 दिनों में कितने रुपये कमा चुकी है।

100 करोड़ी नहीं बन पाएगी 'केसरी चैप्टर 2'

Sacnilk द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 81.25 लाख रुपये कमाए हैं। 19 दिनों में 'केसरी चैप्टर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 82.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'केसरी चैप्टर 2' 100 करोड़ रुपये कमाने से पहले ही बड़े परदे से उतर जाएगी। आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी जा सकती है।

अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आर माधवन नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'केसरी चैप्टर 2' को बनाने में लगभग 150 करोड़ रुपये तक खर्च किये थे। अभी तक यह फिल्म अपने बजट तक कमाई नहीं कर पाई है। आने वाले दिनों में ऐसा लग रहा है कि फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article