Kesari 2 Box office Collection day 1 Prediction: साल 2025 की शुरुआत में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एरियल एक्शन बेस्ड मूवी 'स्काई फाॅर्स' रिलीज हुई थी। 'स्काई फाॅर्स' की सफलता के बाद अब मेकर्स ने अभिनेता की नई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) को 18 अप्रैल के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला किया है। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों की ओर शानदार रिस्पॉन्स मिला। यही नहीं 'केसरी चैप्टर 2' ने टिकट खिड़की पर भी ठीक-ठाक एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। आइए देखें यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी।
सिंगल डिजिट में ओपनिंग लेगी 'केसरी चैप्टर 2'
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 से 8 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। आज की एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह आंकड़ा 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच भी जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि ये मूवी ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कमाई करेगी। इस मूवी की एडवांस बुकिंग को मेकर्स ने 16 अप्रैल के खोल दिया था।
Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के अनुसार 'केसरी चैप्टर 2' ने अब तक लगभग 30014 टिकट बेचे हैं। प्री-सेल से यह मूवी 98.98 लाख रुपये कमा चुकी है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बीते दिन ही दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं के लिए 'केसरी चैप्टर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी।
