Kanguva box office collection day 5: सूर्या ( Suriya) की फिल्म कंगुवा( Kanguva) 14 नंवबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार हुई थी, लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई थी। कंगुवा का निर्देशन शिवा ने किया है और इस फिल्म में सूर्या ने दो रोल निभाया है। आइए जानते है कि सूर्या की फिल्म ने पांचवे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म कंगुवा में सूर्या, बॉबी देओल और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिशा ने सूर्या की एक्स लवर का रोल किया है। इस फिल्म की कहानी में एक्शन-ड्रामा भरा हुआ है, लेकिन कई लोगों को इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आ रही है। पहले दिन के बाद इस फिल्म की कमाई में बहुत अंतर आया है। नेटिजेस ने फिल्म की कमजोर कहानी, खराब स्क्रिप्ट और बहुत कुछ के लिए इसकी आलोचना की है।
कितनी हुई कमाई
कंगुवा ने पहले सोमवार को बेहद कम कमाई की है। कंगुवा की कमाई में 70% से अधिक की गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पांचवें दिन 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अभी तक सभी पांच भाषाओं - तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ से 56 करोड़ रुपये कमाए हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो कंगुवा को लगभग 350 करोड़ रुपये में बनाया गया था और इसे सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जाता है।
बॉबी और दिशा का तमिल डेब्यू
शिवा द्वारा निर्देशित ‘कंगुवा’ में सूर्या ने डबल रोल निभाया है। फिल्म में दिशा पटानी ने 'एंजेलिना' और बॉबी देओल ने खूंखार विलेन 'उधिरन' का रोल किया है। इस फिल्म से बॉबी और दिशा दोनों ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है।
