बॉक्स ऑफिस

Kanguva Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन पहाड़ जैसी कमाई करेगी सूर्या की मूवी, फिर दिखेगा बॉबी देओल का कमाल

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा (Kanguva Movie) आज 14 नवंबर को रिलीज कर दी गई है। इस पैन इंडिया फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। जो कमाल का रहने वाला है।

Image

Kanguva Box Office Collection Day 1

Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या (Surya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म कंगुवा (Kanguva) को आज वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया गया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कंगुवा को 14 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही कंगुवा को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की हाइप साफ नजर आ रही थी, अब मूवी की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिलने वाला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो कुछ समय पहले ही ओपन की गई थी। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

वो भी कुछ सीमित जगहों के लिए ही। कंगुवा को लेकर साउथ इंडिया में काफी बज है। हालांकि बॉबी देओल की फैन फॉलोइंग को लेकर एनिमल की रिलीज के बाद कोई शक नहीं किया जा सकता है। उनकी वजह से फिल्म को नॉर्थ इंडिया में पसंद किया जा रहा है। यहां मूवी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Kanguva Box Office: पहले दिन इतना कमाएगी फिल्म

सैकनिल्क इंडिया की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म कंगुवा का पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 करोड़ से ज्यादा रहने वाला है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी काफी सुर्खियों में है। पहले दिन कंगुवा, वर्ल्डवाइड 775 हजार डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह लगभग 30 करोड़ के आसपास रह सकती है। फिल्म कंगुवा में बॉबी देओल का विलेन वाला अवतार फैंस के बीच काफी बज क्रिएट कर रहा है। सूर्या और बॉबी देओल के क्लैश को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article