Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 5: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दे रहे है। पहले वीकेंड फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की लेकिन अब मूवी का बुरा हाल हो गया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' ने पांचवे दिन महज इतनी कमाई की है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मुझे उस आदमी से...', Diljit Dosanjh के साथ लड़ाई पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, खत्म हुई दुश्मनी?)
'भारत भाग्य विधाता' ने कमाए इतने रुपये
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा देखने को मिला, लेकिन सोमवार और मंगलवार को इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने भारत में 52 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 5.42 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को 1.45 करोड़ और रविवार को 1.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 65 लाख रुपये रह गई। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रख पाती है या नहीं।
क्या है 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी
बताते चलें कि कमाई के मामले में 'भारत भाग्य विधाता' कंगना रनौत की पिछली फिल्म 'इमरजेंसी' से पीछे चल रही है। 'इमरजेंसी' ने रिलीज के पहले पांच दिनों में 12.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, यह फिल्म कंगना की 'तेजस' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जिसने पांच दिनों में 4.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है, जबकि कंगना रनौत इसकी सह-निर्माता भी हैं। 'भारत भाग्य विधाता' सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी नर्स गीता माधव गांधीरे के जीवन से प्रेरित है, जो 2008 के मुंबई आतंकी हमले के दौरान कामा अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। उस कठिन समय में उन्होंने और अस्पताल के स्टाफ ने 20 प्रेग्नेंट महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई और मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
