बॉलीवुड

'मुझे उस आदमी से...', Diljit Dosanjh के साथ लड़ाई पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, खत्म हुई दुश्मनी?

Kangana Ranaut On Diljit Dosanjh: एक्ट्रेस कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ का विवाद काफी चर्चा में रहा था। अब कंगना ने दिलजीत दोसांझ संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या वह उनसे मिलेंगी?

Image

kangana ranaut diljit dosanjh (photo credit- instagram)

Kangana Ranaut On Diljit Dosanjh: कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ दोनों ही थिएटर हैं। कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता और दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। दोनों फिल्मों ने कमाई के लिहाज से बेशक धीरे शुरुआत की है, लेकिन कहानी दोनों की कमाल की बताई जा रही है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और दिलजीत दोसांझ

(Diljit Dosanjh) का नाम जब भी साथ आता है, तो दोनों का किसाल आंदोलन के दौरान हुआ विवाद याद आ जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों खूब भिड़े थे और अब कंगना ने दिलजीत संग विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- Kala Hiran के मेकर्स को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, Salman Khan ने की फिल्म पर रोक लगाने की मांग)

    दिलजीत दोसांझ के लिए क्या बोलीं कंगना रनौत

    हाल ही में कंगना रनौत ने एनडीटीवी से खास बातचीत की, जिसमें एक्ट्रेस से दिलजीत दोसांझ से जुड़ा सवाल किया गया। इस मौके पर कंगना ने दिलजीत संग अपनी इक्वेशन का खुलासा किया। कंगना ने बताया कि उन्हें उस आदमी से कोई परेशानी नहीं है। कंगना रनौत ने कहा कि हम एक दूसरे के खिलाफ नहीं है। बस एक घटना को लेकर हमारी राय अलग अलग थी। मुझे उस लड़के से कोई दिक्कत नहीं है। हम तो लाइफ में कभी मिले भी नहीं है। इस मौके पर कंगना से पूछा गया कि क्या वह आगे चलकर कभी दिलजीत से मुलाकात करेंगी? इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि क्यों नहीं.... कंगना से ये भी सवाल किया गया कि अगर उन्हें फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिलजीत की परफॉर्मेंस अच्छी लगती है तो क्या वह उन्हें फोन करेंगी? इस पर कंगना ने कहा कि क्या ये ज्यादा नहीं हो जाएगा। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'संजय हमेशा हमारे दिलों में रहोगे' एक्स पति की डेथ एनिवर्सरी पर Karisma Kapoor का पोस्ट, प्रिया ने भी किया याद)

      मैं वापस आऊंगा फिल्म की धीमी शुरुआत

      फिल्म में वापस आऊंगा की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है और फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ शरवरी वाघ अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए इम्तियाज अली रोमांस के एक बार फिर सिनेमाघरों में लेकर आए हैं। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर एक्शन फिल्मों का राज चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दर्शक मैं वापस आऊंगा को देखकर इमोशनल होते दिखे हैं।

      भारत भाग्य विधाता के पहले दिन की कमाई

      दूसरी तरफ फिल्म भारत भाग्य विधाता की शुरुआत भी धीमी रही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगभघ 1 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में उन नर्सों और डॉक्टरों की कहानी को दिखाया गया है, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा और अल्बलेस अस्पताल (Cama Hospital) में फंसे लगभग 400 मरीजों की जान बचाने में अपनी जान की बाजी लगा दी थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article