Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म जन नायगन को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब फिल्म जन नायगन को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। अब थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जन नायगन ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan box office: 35% के ड्राप के साथ विजय की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानिए यहां
9वें दिन की इतनी कमाई
थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जन नायगन को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल और थलापति विजय की फिल्म जन नायगन ने 9वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके के फिल्म जन नायगन का इंडिया में कुल कलेक्शन 157.10 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन की कमाई के ये आंकड़ें अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया कोहराम, भारत में बनी हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर
दुनियाभर में रहा इतना कलेक्शन
बॉबी देओल की फिल्म जन नायगन इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म जन नायगन ने दुनियाभर में 268.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन का बजट 380 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म जन नायगन अब धीरे-धीरे अपने बजट को पार करने वाली है। तो वही फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने दूसरे दिन इंडिया में 49.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 109.95 करोड़ रुपये हो गई है। थलापति विजय की फिल्म जन नायगन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
