बॉक्स ऑफिस

Jaat Box Office Collection: 7वें दिन गिरी 'जाट' की कमाई, सनी देओल की फिल्म ने किया इतने कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2025, 06:56 AM IST

Jaat Box Office Collection Day 7: सनी देओल और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की एक्शन फिल्म जाट (Jaat) को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो गए है। फिल्म जाट की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने 7वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Image

Jaat Box office Collection

Jaat Box Office Collection Day 7 Early Estimate: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की धमाकेदार एक्शन फिल्म जाट (Jaat) पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। सनी देओल की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अभी हाल ही में छठे दिन फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है। अब इसके बाद फिल्म जाट की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म जाट ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। जानते हैं सनी देओल की फिल्म जाट के 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा

7वें दिन कमाई में आईं गिरावट

सनी देओल और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की लीड रोल वाली फिल्म जाट ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। फिल्म की कमाई 6 दिनों में ही 50 करोड़ के पार चली गई है। अब कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल और रणदीप की फिल्म जाट ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की कमाई में छठे दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। आपको बता दें कि फिल्म जाट ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 55 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

'केसरी 2' से होगी टक्कर

फिल्म जाट रिलीज होने के एक हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज करती नजर आई। लेकिन अब सनी देओल की फिल्म को टक्कर देने के लिए 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 के रिलीज होने के बाद फिल्म जाट की कमाई पर असर देखने को मिलेगा। सनी देओल की फिल्म जाट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article