Ikkis Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra), अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की फिल्म इक्कीस (Ikkis) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही है। लेकिन सबका ध्यान अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत की फिल्म इक्कीस की कमाई ने अपनी तरफ खींच रखा है। फिल्म इक्कीस को रिलीज हुए अब एक दिन पूरा हो गया है, जिसके बाद मूवी की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म इक्कीस ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
'इक्कीस' ने पहले दिन मचाया धमाल
एक्टर जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मूवी की कमाई है। फिल्म इक्कीस ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक दिन पूरा कर लिया है, जिसके बाद मूवी की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि सिमर भाटिया (Simar Bhatia), सिकंदर खेर (Sikandar Kher) की फिल्म इक्कीस की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने अभी बाकी हैं, जिसमें बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है 'इक्कीस' का बजट
श्रीराम राघवन (Sriram Raghavan) के निर्देशन में बनी फिल्म इक्कीस की पहले दिन की कमाई ने साबित कर दिया है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। जयदीप अहलावत और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस के लिए मेकर्स ने 40-60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर फिल्म इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर चलती गई तो बजट का आंकड़ा कुछ ही दिनों में पार हो जाएगा।
