बॉक्स ऑफिस

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: दो दिनों में ही 50 करोड़ का आकड़ा पार की अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाप रही नोट

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमास कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर साफ बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Housefull 5 Box Office Collection

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। बता दें खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार हाउसफुल 5 ने सभी भाषाओं में रिलीज़ के दूसरे दिन भारत में लगभग ₹ 30 करोड़ कमाए। शनिवार, 07 जून, 2025 को हाउसफुल 5 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 37.97% थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की, जो मिशन मंगल (29.16 करोड़ रुपये ), सूर्यवंशी ( 26.29 करोड़ रुपये ) और गोल्ड ( 25.25 करोड़ रुपये ) के बाद अक्षय के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी। दो दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹54 करोड़ हो गया है। फिल्म के पास वीकडेज से पहले रविवार का भी मौका है, यह देखना बाकी है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन करती है।

कितनी थी फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ने कुल 33.18% ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने चेन्नई जैसे शहरों में भी अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई, जहाँ 52% ऑक्यूपेंसी थी। अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत और निकितिन धीर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article