बॉक्स ऑफिस

'Housefull 5' Box Office: 200 करोड़ी बनने से कुछ इंच दूर है अक्षय कुमार की फिल्म, 18 दिनों में कमाए इतने रुपये

'Housefull 5' Box Office collection day 18: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) 18 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। तीसरे सोमवार को भी 'हाउसफुल 5' ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी जल्द ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Image

Housefull 5 Box office

'Housefull 5' Box Office collection day 18: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) 6 जून को दुनिया भर में रिलीज की गई थी। तब से लेकर अब तक यह मूवी हर दिन करोड़ों रुपये की कमाई करने में लगी हुई है। अच्छी बात यह है कि बीते वीकेंड में आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' के रिलीज होने के बाद भी 'हाउसफुल 5' की कमाई पर बहुत ही ज्यादा असर नहीं पड़ा है। फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं और यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। आइए देखें 'हाउसफुल 5' का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा है।

जल्द 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी 'हाउसफुल 5'

Sacnilk द्वारा साझा किये गए नंबर्स के मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 5' ने तीसरे सोमवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक यह मूवी 177.25 करोड़ रुपये का टोटल कारोबार कर चुकी है। आने वाले दिनों में इस फिल्म के 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। फिल्म ने रविवार के दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और शनिवार को यह 2.5 करोड़ रुपये रहा था।

'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान सहित बॉलीवुड एक्टर्स की बड़ी टुकड़ी नजर आ रही है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article