बॉक्स ऑफिस

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार ने तोड़ा 'हाउसफुल 4’ का रिकॉर्ड, पहले दिन ही हुई बंपर कमाई

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 06 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन खिलाड़ी कुमार की फिल्म ने दमदार कमाई की है। एक्टर ने खुद की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Image

Housefull 5

अक्षय कुमार की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार शुक्रवार यानी 06 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में आपको मल्टीस्टार्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-5 ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने अपने पहले दिन 23 करोड़ कमाए, जो पिछले पार्ट के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा है। ‘हाउसफुल 5’ को तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में आपको कई बेहतरीन स्टार्स देखने को मिलेंगे। 2019 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 19.08 करोड़ का कारोबार किया था। इसके अलावा अक्षय कुमार ने ‘स्काई फ़ोर्स’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले दिन 11.50 करोड़ का कारोबार किया था।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

सुबह के शो में दर्शकों की संख्या ठीक-ठाक थी, उसके बाद दोपहर और शाम के शो में भी दर्शकों की संख्या में कोई खास बदलाव नहीं आया। सुबह के शो में 13.86% ऑक्यूपेंसी रही। वही दोपहर के शो में 28.00% और शाम के शो 28.01%। वही रात के शो 45.65% ऑक्यूपेंसी रही।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

अक्षय कुमार के अलावा 'हाउसफुल 5' में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर हुई हत्या पर आधारित है। रंजीत नाम के अमीर अरबपति शख्स की हत्या के बाद उसके उत्तराधिकारी जॉली को संपत्ति देने की कहानी है। बता दें उस शिप में जॉली नाम के तीन व्यक्ति हैं - अक्षय, रितेश और अभिषेक। अब देखना होगा कि रियल जॉली कौन है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article