बॉक्स ऑफिस

The Sabarmati Report Box Office Day 2: विक्रांत मेस्सी की कलाकारी ने दिखाया दम, जानें दूसरे दिन कितनी कमाई कर पाई फिल्म

The Sabarmati Report BO Collection Day 2 : उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते 5 से 6 करोड़ का आंकड़ा पर कर सकती है। हालांकि पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और केवल 1 करोड़ ही जोड़ पाई। आइए आपको बताते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने टिकट बेचें।

Image

The Sabarmati Report

The Sabarmati Report BO Collection Day 2 : विक्रांत मेस्सी( Vikrant Massey) स्टार फिल्म 'दी साबरमती रिपोर्ट'( The Sabarmati Report) को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। गोधरा ट्रेन एक्सीडेंट पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का पाज़िटिव रीस्पान्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म को पहले दिन दर्शकों के लिए मुंह ताकना पड़ा लेकिन अब लग रहा है वीकेंड पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। आइए आपको बताते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने टिकट बेचें।

रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे दिन दी साबरमती रिपोर्ट ने 2 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 3.25 करोड़ हो गया। फिल्म की कहानी फैंस को पसंद आ रही है जिस वजह से वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद लगी जा रही है। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते 5 से 6 करोड़ का आंकड़ा पर कर सकती है। हालांकि पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और केवल 1 करोड़ ही जोड़ पाई।

फिल्म में विक्रांत मेस्सी( Vikrant Massey) के साथ राशि खन्ना ( Rashi Khanna) और ऋद्धि डोगरा ( Riddhi Dogra ) अहम किरदार में नजर आ रही है। 'दी साबरमती रिपोर्ट को धीरज सरना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी फरवरी 2002 में हुए गोधरा रेलकांड पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे विवादों में फसना पड़ा था, जिसके बाद अभिनेता विक्रांत मेस्सी को धमकियां भी मिली थी, हालांकि एक्टर ने बताया था कि सभी तथ्यों और रिपोर्ट्स की जांच के बाद ही फिल्म हो बनाया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article