बॉक्स ऑफिस

Haq Box Office Collection: 20 करोड़ी होने से चंद कदम दूर है 'हक', 10वें दिन किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 17, 2025, 05:20 AM IST

Haq Box Office Collection Day 10: एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म हक ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। तो चलिए जानते हैं...

Image

Image Source: Haq Movie

Haq Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। अब इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई के नए आंकड़े सबके सामने आ गए हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

10वें दिन 'हक' ने किया इतना कलेक्शन

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक एक बार फिर से अपने कलेक्शन को लेकर खबरों में आ गई है। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 10 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब भी मूवी का जलवा बड़े पर्दे पर कायम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म हक की कुल कमाई 18 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ये हक की कमाई के अनुमानित आंकड़े है, असल आंकड़ों का सामने आना अभी बाकी है। फिल्म हक की कमई में बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या है फिल्म की स्टोरी

सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के निर्देशन में बनी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की स्टोरी शाह बानो बेगम के जीवन और कानूनी लड़ाई पर बेस्ड है। इस कानूनी लड़ाई के बाद 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को बानने में मेकर्स के 20-25 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म हक में हाशमी के साथ यामी गौतम, शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha), वर्तिका सिंह (Vartika Singh) और दानिश हुसैन (Danish Husain) अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म हक को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article