बॉक्स ऑफिस

Haq Box Office Collection Day 1: 'हक' ने ओपनिंग डे पर हिलाया बॉक्स ऑफिस, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 8, 2025, 10:23 AM IST

Haq Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की धांसू फिल्म हक (Haq) को रिलीज हुए 1 दिन पूरे हो गए है। इसे बाद इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की पहले की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं।

Image

Image Source: Haq Movie

Haq Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की लीड रोल वाली फिल्म हक (Haq) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब इमरान हाशमी और यामी गौतम की धांसू फिल्म हक की कमाई के आंकडे भी सामने आ रहे हैं। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

'हक' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक रिलीज होते ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म हक रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक धमाकेदार कमाई करती नजर आई है। Bollywood Hungama और Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसमें आपको इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई बढ़ी हुई नजर आने वाली है।

कितना है फिल्म हक का बजट

सुपर्ण वर्मा (Suparn Verma) के डायरेक्शन में बन रही इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि ये मूवी वीकेंड तक धमाल मचाने वाली है। फिल्म हक के लिए मेकर्स ने 20-25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। माना जा रहा है फिल्म अपना बजट कुछ ही हफ्तों में निकाल लेगी। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article