बॉक्स ऑफिस

HJTIHH Box Office Day 6: वरुण धवन स्टारर की कमाई देख बढ़ी मेकर्स की चिंता, देखें आंकड़े

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 6: वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलेक्शन में छठे दिन गिरावट देखने को मिली है। यहां देखिए फिल्म का टोटल कलेक्शन।

Image

देखिए 'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन (Pic Credit: Instagram)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 6: मशहूर निर्माता-निर्देशक डेविड धवन के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने के बाद मंगलवार के दिन 'है जवानी तो इश्क होना है' के कलेक्शन में स्थिरता देखी गई थी। हैरानी की बात यह है कि बुधवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है, जो अच्छे संकेत नहीं हैं। यह फिल्म 6 दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार करने में सफल नहीं रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Badshah संग हुई Isha Rikhi की शादी !! इंटरनेट पर वायरल हुई फर्स्ट PIC)

धड़ाम से गिर गई 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई

Sacnilk द्वारा लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 6 दिनों में यह अब तक आंकी गई सबसे कम कमाई है, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ और शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इस मूवी ने 9 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही भारत में इस मूवी की टोटल ग्रॉस कमाई 40.60 करोड़ रुपये और कुल नेट कमाई 34.15 करोड़ रुपये हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं Hrithik Roshan !! ऑस्कर जीतने वाली फिल्मों से जुड़ी एजेंसी संग मिलाया हाथ)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

वरुण धवन के साथ फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रही हैं। इस मूवी को पूरे भारत में 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जो कि एक नॉन-मास-एक्शन हिंदी फिल्म के लिए एक बड़ी रिलीज थी। 'है जवानी तो इश्क होना है' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की हिट फिल्म 'ऑब्सेशन' और राम चरण की 'पेड्डी' से हुई थी। राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये कमा चुकी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article