Gustaakh Ishq Box Office Day 3: बीते कई सालों से अब दर्शकों का इंटरेस्ट बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में देखने के ज्यादा स्टोरी बेस्ड मूवीज की ओर बढ़ता जा रहा है। दर्शकों को लगता है कि फिल्म की कहानी ही असली एंटरटेनर होती है, जो लोगों को सिनेमाघरों तक आने के मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की रोमांटिक मूवी 'गुस्ताख इश्क' को देखकर भी लग रहा था। 28 नवंबर के दिन रिलीज हुई इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो गए हैं। शुरुआत में लगा था कि फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली।
'गुस्ताख इश्क' की कमाई देख मेकर्स ने पकड़ा सर
Sacnilk ने विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर 'गुस्ताख इश्क' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये कमाए हैं। ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को 'गुस्ताख इश्क' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। रविवार को 'गुस्ताख इश्क' ने कुल 20 लाख रुपये अपने खाते में जोड़कर मेकर्स को गहरी चिंता में डाल दिया है। वीकेंड में 'गुस्ताख इश्क' का बुरा हाल देखने के बाद अब मेकर्स ने वीक में इससे उम्मीद ही छोड़ दी है।
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक मूवी 'गुस्ताख इश्क' का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस मूवी का म्यूजिक शानदार है, जो विशाल भारद्वाज द्वारा दिया गया है। इस मूवी में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी अहम रोल में हैं। 'गुस्ताख इश्क' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धनुष और कृति सेनॉन की 'तेरे इश्क में' भी रिलीज हुई थी। इस मूवी ने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
