बॉक्स ऑफिस

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: फ्लॉप साबित हुई 'गुस्ताख इश्क', दूसरे भी कमाई में नहीं हुआ सुधार

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 30, 2025, 09:03 AM IST

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की लीड रोल वाली फिल्म गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq) को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया है।

Image

Image Source: Gustaakh Ishq Movie

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गुस्ताख इश्क (Gustaakh Ishq) बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म की पहले दिन कमाई काफी कम रही थी, जिसने फैंस और मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। अब विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमाई में आई गिरावट

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की कमाई की नई रिपोर्ट है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मजह 45 लाख रुपये कमाए हैं, तो वहीं फिल्म की पहले दिन की कमाई 50 लाख रुपये रही थी। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क के फाइनल आंकड़े क्या होंगे।

कितना है फिल्म का बजट

डायरेक्टर विभु पुरी (Vibhu Puri) के निर्देशन में बनी विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क के लिए मेकर्स ने 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लेकिन फिल्म अभी तक एक करोड़ रुपये का भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। अब विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क को फ्लॉप माना जा रहा है। देखना होगा आने वाले दिनों में फिल्म की कमाी में क्या बदलाव होता है। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article